राहुल मिश्र, बघौली–
अहिरोरी ब्लाक के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला विकास खण्ड के 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया गया । मेले में महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण किया गया व आयुष्मान कार्ड आदि की सुविधाएं आम जनमानस को दी गई ।
अहिरोरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लापुर, बदौली मदारा, घनश्यामनगर, बम्हनाखेडा में मेले का आयोजन किया गया । मेले में सी एच सी अधीक्षक डा. मनोज सिंह, डा. एलेक्स चांद, डा. कान्ति कुमार, डा. प्रदीप कुमार, डा. सीमा चौधरी, डा. राजीव श्रीवास्तव, डा. प्रशान्त सिंह के साथ जिले से डा. सी के गुप्ता, डा. अनिल वर्मा ने ब्लाक अहिरोरी के लोगो को स्वास्थ्य सेवायें दी ।