स्टार इलेवन ने फाइनल मैच जीतकर किया खिताब पर कब्जा

दीपक कुमार श्रीवास्तव-

कछौना (हरदोई)। कस्बा कछौना के जूनियर स्कूल मैदान में सरगी उमेश चंद्र गुप्ता की स्मृति में आयोजित प्रथम प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्टार इलेवन संडीला की टीम ने नर्सिंग होम इलेवन बालामऊ को हराकर खिताब पर कब्जा किया।

रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टार इलेवन संडीला व नर्सिंग होम बालामऊ के बीच मे खेला गया। जिसमे स्टार इलेवन संडीला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 89 रन बनाए और विपक्षी टीम को 90 रनो का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्सिंग होम इलेवन बालामऊ की टीम लक्ष्य हासिल ना कर सकी और 52 रन बनाकर आलआउट हो गयी। जिसके चलते इसका इलेवन संडीला की टीम ने 37 रनो के अंतर से मैच जीतते हुए खिताब पर कब्जा किया।

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विकास विश्वकर्मा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, गोलू सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, क्रांतिवीर सिंह व मोहम्मद शोएब ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक पंकज गुप्ता ने विजेता टीम को निर्धारित 21000 रुपये व उपविजेता टीम को 8100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। फाइनल मुकाबले का सभी दर्शको ने खूब लुत्फ उठाया। नगर में काफी समय के बाद आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये क्रिकेट प्रेमियों ने आयोजक समिति की प्रशंसा की।