हरदोई- इस्लाम धर्म के मुकद्दस पर्व बारह रबी उल अव्वल तारिख ईद उल मिलादुन्नबी के त्यौहार बेहद हंसी ख़ुशी के माहौल में मनाया गया।बारावफात के नाम से भी मशहूर इस पर्व के मौके पर परम्परागत रूप से जुलूसे मोहम्मदी निकला जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।इस मौके पर पूरे शहर में मेले जैसा माहौल रहा और शहर की सड़कों पर मौजूद हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशियाँ मनायी।जुलूस में इस्लामी झंडों के साथ तिरंगा भी फहराया गया जिससे देशभक्ति की झलक भी खूब देखने को मिली।
बारावफात के जुलुस के दौरान देशभक्ति का जज्बा हिलोरे लेता नज़र आया और तिरंगा लहराते हुए मुस्लिम भाइयों ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियाँ सबके बीच बांटी। पूरे आयोजन के दौरान शहर में मेले जैसा माहौल रहा।बारावफात के पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया ममगलवार रात्री में भी भव्य आयोजन किये गए।पूरी रात मुस्लिम समुदाय के लोग शहर की सड़कों पर चहलकदमी करते नज़र आये।बुधवार की सुबह डीजे वाहनों के साथ जुलूसे मोहम्मदी का लंबा काफिला निकला।आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशाशन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे और पूरी शिद्दत के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारावफात का त्यौहार मनाया और एक दुसरे के बीच खुशियाँ बांटी।
जुलूस ए मुहम्मदी में काफी तादात में अंजुमनों ने हिस्सा लिया। जुलूस में शामिल अंजुमनें अपने अलग-अलग अंदाज में कतारबद्ध होकर चल रही थीं। कोई झब्बा पगड़ी में तो कोई कुर्ता-पाजामा और बंडी में था। किसी के सिर पर पगड़ी थी तो किसी के सिर पर अरबी रूमाल। हाथों में रंगबिरंगे झंडे के साथ ही जुलूस में शामिल लोगों ने तिरंगा भी लहराया, तो अनेकता में एकता की मिशाल कायम हो गई।जुलूस ए मुहम्मदी के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस का आयोजन हुआ। जुलूस ए मुहम्मदी में सुरक्षा के लिए जिले के साथ ही जिले के बाहर का भी फ़ोर्स तैनात किया गया।