10000/- प्रति हस्तशिल्पी विपणन प्रोत्साहन प्रदान किया जायेगा – लालजीत सिंह

 उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केन्द्र लालजीत सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के हस्तशिल्पी पहचान पत्र धारक कोई भी हस्तशिल्पी अपने उत्पादों का स्टाल प्रदेश में आयोजित होने वाले विविध मेलों एवं प्रर्दशनियों में लगाना चाहते है तो उन्हें उ0प्र0 सरकार द्वारा अधिसूचित मेलों-प्रर्दशनियों में प्रतिभाग करने के लिए शुल्क एवं यात्रा व माल भाड़ा व्यय के रूप में अधिकतम रू0 10000/- प्रति हस्तशिल्पी विपणन प्रोत्साहन के रूप में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के माध्यम से प्रदान की जायेगी।