उपायुक्त उद्योग, उद्योग केन्द्र लालजीत सिंह ने बताया है कि भारत सरकार के सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा उद्योग क्षेत्र में कार्यरत इकाईयों के पंजीकरण हेतु उद्योग आधार मेमोरेण्डम को आन लाईन निर्गत किये जाने की व्यवस्था की गयी है।
उन्होने कहा है कि इस पंजीकरण हेतु प्रोप्राईटर/पार्टनर के आधार संख्या, आधार से लिंग मोबाइल नम्बर, बैंक खाता संख्या, बैंक आईएफएससी कोड, पैन कार्ड, इकाई के उत्पादनरत होने की तिथि इत्यादि सूचनाओं के साथ उद्यमी कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में सम्पर्क करें, विविध शासकीय योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए उद्योग आधार मेमारेण्डम अनिवार्य है।