नवांगत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया कि जनपद के किसानों का धान शतप्रतिशत क्रय करने के उद्वेश्य से खरीद विपणन वर्ष 2017 – 18 हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत धान खरीद में प्रगति लाने और शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के दृष्टिगत 13 मजिस्ट्रेटों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की जनपद में संचालित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने हेतु ड्यूटी लगायी है । उन्होने इन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह आगामी दिवसों में नियमित धान क्रय केन्द्रों निरीक्षण करेगें साथ ही आख्या भी उपलब्ध करायेंगें ।
जिलाधिकारी ने बताया कि विगत दिवस पांचों तहसीलों के अन्तर्गत संचालित धान क्रय केन्दों का औचक निरीक्षण / सत्यापन उपजिलाधिकारी/तहसीलदारों कराया द्वारा गया और जो क्रय केन्द्र बन्द पाये गये अथवा किसानों के धान की खरीद करते नहीं पाये गये उनके केन्द्र प्रभारियों के स्पष्टीकरण एवं सम्बन्धित एजेन्सी के जिला प्रबन्धकों को सचेत करते हुए आगामी कार्य दिवसों में समस्त केन्द्रोें को नियमित खोले जाने एवं निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं ।