हरदोई के हरपालपुर में सर्राफा व्यवसायी की लूट के बाद हत्या के मामले में प्रकाश में आये 10 हजार के इनामिया बदमाश व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर इन लोगों ने पुलिस पर फायर भी किये। इनके पास से 2 तमंचे कारतूस खोखे व रक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।
हरदोई के पाली थानाध्यक्ष दीपक सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश एक बाइक से कही जा रहे है तो मुखबिर के बताए गए स्थान असमधा पाली मार्ग पर धरमपुर के पास पुलिस बल रुक गया। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो लोग आते दिखे तो पुलिस ने रोकना चाहा तो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ा। दोनों के पास से 2 तमंचे,2 कारतूस व खोखे बरामद हुए। जिस बाइक पर बदमाश थे वह बाइक भी चोरी की निकली। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम महेन्द्रपाल उर्फ नन्हे पुत्र विश्वेशर निवासी भौरापुर पाली व रामबिलास पुत्र खुमान निवासी सतौथा हरपालपुर बताये। बदमाशों का जहां आपराधिक इतिहास है वही नंन्हे के ऊपर 10 हजार का इनाम भी है। दोनों कुछ माह पहले हरपालपुर में सर्राफा व्यवसायी सर्वेंद्र पांडेय की लूट के बाद हत्या में शामिल थे। दोनों को डाक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेजा गया है।