जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त सूची में अधिकारियो के पास बहुतायत संख्या में डिफाल्टर श्रेणी के सन्दर्भ लम्बित प्रदर्शित हो रहे हैं। जिसके सम्बन्ध में परियोजना निदेशक, जिला गन्ना अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी टोडरपुर, खण्ड विकास अधिकारी अहिरोरी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, सहायक विकास अधिकारी शाहाबाद, चकबन्दी अधिकारी हरदोई, खण्ड विकास अधिकारी सुरसा, तहसीलदार हरदोई, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 भरावन, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, अधिशासी अभियन्ता सिचाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन अधिकारियो से 26 दिसम्बर तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होने कहा कि डिफाल्टर श्रेणी के समस्त सन्दर्भो का गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करे।