छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत संशोधित समय सारणी निर्गत – वी0के0 दुबे

जिला विद्यालय निरीक्षक वी0के0 दुबे ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2018-19 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत संशोधित समय सारणी निर्गत करने के सम्बन्ध में जनपद के शैक्षणिक संस्थानो एवं सम्बन्धित छात्र/छात्राओं के लागिन पर प्रदर्शित सस्पेक्टेड डेटा आवेदन पत्रों को स्वयं छात्र द्वारा 22 दिसम्बर तक नियमानुसार समयान्तर्गत संशोधित कर सम्बन्धित संस्था के स्तर से विलम्बतम 28 दिसम्बर तक अग्रसारित किया जाना है। 

पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के अन्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित अन्तिम तिथि के बाद यदि कोई भी छात्र/आवेदन पत्र सस्पेक्ट/करेक्ट श्रेणी के अन्तर्गत संस्था स्तर पर नियमानुसार अग्रसारित होने से वंचित रहते है तो ऐसे सभी छात्रो को निदेशालय/एन0आई0सी0 द्वारा रिजेक्ट की श्रेणी में मान लिया जायेगा। जिसके लिये सम्बन्धित संस्था व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगी। इस सम्बन्ध में सस्पेक्टेड डाटा के अन्तर्गत आने वाले समस्त छात्र/छात्राओं एवं संस्थाओं को निर्देश दिये जाते है कि अपनी लागिन आईडी पर प्रदर्शित सस्पेक्टेड डाटा को नियमानुसार संशोधित करते हुए कार्डकापी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।