एसपी ने किए 16 सब-इंस्पेक्टर इधर से उधर

ताश के पत्तों की तरह फेंटे गए दरोगा, विभाग में खलबली

                  एसपी विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस विभाग में जबर्दस्त फेरबदल किया है।कई दरोगाओं को इधर से उधर करते हुए कई चौकी इंचार्ज हटाये है जबकि कई को नवीन तैनाती दी है।
                  एसपी ने पुलिस लाइन से दरोगा संजय सिंह को कछौना राहुल द्विवेदी को लाइन से जेल चौकी​,संजय शर्मा चौकी जेल से शहर कोतवाली,कमलेंद्र कुमार पुलिस लाइन से कासिमपुर यही से रामेश्वर सिंह को मल्लावां,अशोक कुमार पुलिस लाइन से सांडी अरविंद सिंह को पुलिस लाइन से अरवल भेजा है। एसपी ने पुलिस लाइन से कमरुद्दीन खां को हरियावां राजेन्द्र प्रसाद लाइन से चौकी कल्याणमल रामभवन सोनकर लाइन से बेहटागोकुल श्यामू कन्नौजिया लाइन से पचदेवरा एमपी सिंह को हरपालपुर से बघौली नरेंद्र कुमार यादव प्रभारी स्वात टीम से चौकी गौसगंज अरुणेश गुप्ता चौकी गौसगंज से प्रभारी स्वात टीम​ प्रमोद कुमार चौकी सेमरा से चौकी गोपमाऊ व विनोद कुमार मौर्या को चौकी गोपमाऊ से चौकी सेमरा तैनात किया है।