इन्द्रेश भदौरिया रायबरेली-
काला – भूरा है मटमैला।
बिच्छू होता बहुत विषैला।
आठ पैर से चलने वाला।
छोटे कीट निगलने वाला।
दो हाथों से पकड़ शिकार।
खा जाता है उसको मार।
बहुत विषैला इसका डंक।
घबड़ाते हैं राजा – रंक।
कहीं दाब में जब पड़ता है।
तुरत डंक को ही जड़ता है।
आर्थोपोडा कुल का है यह।
और भूमि पर मिलता है यह।
नीलकंठ इसको पा जाते।
इसे पकड़कर हैं खा जाते।
बच्चों एक बात है कहना।
तुम सब इससे बचके रहना।