मुसीबत बना कोहरा, रेंगते रहे वाहन

file pic.
जिले में भीषण शीतलहर के साथ कोहरे का कहर भी शुरू हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते गलन बढ़ती जा रही है।सोमवार की रात से ही घना कोहरा छाया रहा।मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन उसमें गर्मी नहीं थी। स्कूल जाते समय बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बाद भी कांपते नजर आए। भीषण शीतलहर बीमारों और वृद्धों पर भारी पड़ने लगी है। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है भी नही की है।वही सड़कों पर वाहन हेड लाइट जलाकर भी रेंगते नजर आए।
    मंगलवार की सुबह जबरदस्त कोहरा रहा जिसके चलते वाहन रेंगते दिखाई दिये। हेडलाइट के सहारे ही वाहन चल रहे थे। आधा मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दोपहर तक कोहरे की धुंध बनी रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बदली रहने की वजह से सर्दी का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। लोग ठिठुरन महसूस करते रहे।हालांकि कोहरा रात से पड़ने लगा था।मंगलवार की सुबह 3 बजे से ही भीषण कोहरा छा गया। यह कोहरा दोपहर तक बना रहा। भीषण कोहरा होने की वजह से वाहन रेंग रहे थे। बिना हेडलाइट के तो दो कदम भी चलना मुनासिब नहीं प्रतीत हो रहा था। हालत यह थी आधा मीटर की दूरी पर पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस स्थिति में बिना लाइट के वाहन चलाना जोखिम भरा साबित हो सकता था। हालांकि हेडलाइट जलाने के बाद भी खतरा कम नहीं था लेकिन मजबूरी में लोगों को चलना पड़ रहा था। दोपहर तक कोहरे की धुंध छाई रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ ही बदली होने के कारण सर्दी भी बढ़ गयी जिससे लोग ठिठुरन महसूस कर रहे थे। कहीं कहीं पर तो सुबह लोग आग से हाथ पैर सेंकते नजर आये। कोहरे के साथ ही सर्दी ने जोरदारी से दस्तक दे दी है। दोपहर के बाद हल्की पीली धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से बदली छा गयी।