बिलग्राम मार्ग पर एक स्कूली बच्चों से भरे टैम्पो व ट्रक में आमने सामने हुई भीषण टक्कर में 12 बच्चे घायल हो गए जिनमे इलाज के लिए 6 बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में सांडी बिलग्राम मार्ग पर पसनेर के पास से स्कूल के बच्चे लेकर दुर्गागंज से बिलग्राम जा रहे टेम्पो को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।इस हादसे में करीब 12 बच्चे जख्मी हो गए।घायल बच्चों को इलाज के लिये बिलग्राम सीएचसी भेजा गया जहां से करीब 6 बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।