पिहानी- इलाके के अहेमी गांव में सात माह पहले तालाब से आठ वर्षीय बालक का शव मिलने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीजेएम को दिए गए प्रार्थनापत्र में अहेमी निवासी रामदेवी पत्नी विश्वनाथ ने कहा है कि गत सत्रह मई 2017 को उसके आठ वर्षीय पुत्र भोला उर्फ खिलावन को अहेमी निवासी उदय प्रताप, डब्ल्यू व हरिओम पुत्रगण हेमराज तथा घुरेला निवासी सोवरन पुत्र रघुवीर और अंकित पुत्र सोवरन ने मारकर शव तालाब में फेंक दिया। उसके पुत्र का शव तालाब से बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिसपर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। बुधवार की देर शाम घटना के सात माह बाद कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Related Articles
अवैध संबंधों के चलते पुजारी ने की थी पुजारी की हत्या
September 1, 2018
0
देश की आन, बान व सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ : मुकुल सिंह
January 29, 2018
0
बच्चों के मामूली विवाद में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या
January 1, 2018
0