सुरसा मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई । जिसमें जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री ने कहा कार्यकर्ता पूरे मनोबल से संगठन के लिये काम करे । मैं पूरा विश्वास दिलाता हूँ कि कार्यकर्ता के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी ।
जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आने वाली 25 तारीख को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को हर बूथ पर मनाया जायेगा । बैठक में सभी मंडल के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी । बैठक में प्रमुख रुप से अमित कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष, बृजनंदन मिश्रा, रुद्र प्रताप साही, गौतम राठौर, मंडल उपाध्यक्ष देवेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुंदरलाल राठौर, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अतुल द्विवेदी, मंडल मंत्री रामबाबू द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शाहिद मंडल के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।