खीरी- पीआरवी 2882 को थाना पलिया अन्तर्गत दिनांक 20.12.17 को समय 04:24 बजे इवेन्ट 0303 द्वारा सूचना मिली कि तिकोना फार्म के पास बस पलट गई है, जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल है । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंची, 01 प्राइवेट बस यूपी 15 सीटी 5597 पलटी हुई थी । जिसके अन्दर 30-35 लोग सवार थे । घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बस के अन्दर से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया व 07 गम्भीर घायलों को एम्बुलेंस को बुलाकर अस्पताल भिजवाया गया ।