विपक्षी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के शोरगुल के बीच लोकसभा ने राज्यों को जी एस टी से संबंधित मुआवजा संशोधन विधेयक-2017 पारित कर दिया है । इस वर्ष सितम्बर में जारी अध्यादेश का यह कानून स्थान लेगा । पान मसाला, कोयला, गैस-मिश्रित पेय तथा तम्बाकू जैसी वस्तुओं पर जी एस टी मुआवजा उप-कर की दर की अधिसूचना जारी करने के लिए इस विधेयक में केंद्र सरकार को अनुमति का प्रावधान है । विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विधेयक में लग्जरी वाहनों पर उप-कर की वर्तमान दर 15 प्रतिशत को बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है ।
Related Articles
मानव तस्करी रोकथाम, सुरक्षा और पुनर्वास विधेयक-2018 को संसद में पेश करने की मंजूरी
March 1, 2018
0
Diesel and Petrol will keep out of the GST umbrella
September 18, 2021
0
संविधान संशोधन बिल को लोकसभा से मिली मंजूरी
January 8, 2019
0