विपक्षी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के शोरगुल के बीच लोकसभा ने राज्यों को जी एस टी से संबंधित मुआवजा संशोधन विधेयक-2017 पारित कर दिया है । इस वर्ष सितम्बर में जारी अध्यादेश का यह कानून स्थान लेगा । पान मसाला, कोयला, गैस-मिश्रित पेय तथा तम्बाकू जैसी वस्तुओं पर जी एस टी मुआवजा उप-कर की दर की अधिसूचना जारी करने के लिए इस विधेयक में केंद्र सरकार को अनुमति का प्रावधान है । विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विधेयक में लग्जरी वाहनों पर उप-कर की वर्तमान दर 15 प्रतिशत को बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है ।
Related Articles
शहीद चन्दन राय के माता-पिता को 20 लाख रूपए के मुआवजे की घोषणा
January 22, 2018
0
लोकसभा और विधानसभा-उपचुनाव-परिणाम और वर्ष २०१९ के मुख्य चुनाव : एक समीक्षा
June 1, 2018
0
भारतीय वन संशोधन विधेयक-2017 लोकसभा से पारित
December 20, 2017
0