आगरा- थाना शाहगंज के अन्तर्गत एक आदमी ने पीआरवी 0037 को सूचना दी कि यहाँ पर एक 04 वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में है । यूपी 100 पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुँच गयी । पीआरवी ने वहां आस-पास गाड़ी में लगे पीए सिस्टम व धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर से एनाउंस कराया कि यहाँ हमारे पास एक बच्ची है जो परिवार से बिछड़ गयी है । उद्घोषणा सुनकर बच्ची की माँ तुरन्त वहाँ आ गयी और बच्ची को पुलिस ने उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया ।