बलरामपुर- पीआरवी 2481 को थाना तुलसीपुर में तुलसीपुर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के उद्देश्य से बैठी महिला के बारे में सूचना दी गयी । बिना देरी किए पहुँचकर पुलिस ने महिला को ट्रैक से हटाया । महिला से जानकारी कर पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी । मौके पर पहुंचे पति व महिला को समझा-बुझाकर उनको घर भेजा गया ।
वहीं पीआरवी 2664 ने कोतवाली देहात इवेन्ट 0803 द्वारा बेलहा मोड़ पर ट्रक व कार के बीच एक्सीडेन्ट में गम्भीर रूप से घायल 6 व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया, जिसके कारण सही समय पर उन्हें उपचार मिल सका ।