बुखार से एक बालिका की मौत

हरदोई- तहसील सण्डीला में चल रहे बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। समग्र क्षेत्र को देखा जाए तो करीब आधा सैकड़ा मौतें इस बुखार के कारण ही हुई हैं । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनई निवासी लक्ष्मी 1 वर्ष पुत्री मटरू को 4 दिन से बुखार आ रहा था । गांव में ही इलाज चल रहा था । जिसकी शुक्रवार दोपहर 3 बजे उसकी मौत हो गयी। यहाँ एक बात ध्यान देने योग्य है कि इलाज का अभाव ही अधिकांश मौतों का कारण बना है ।