मुज़फ्फरनगर जिले में पीआरवी 2230 को थाना ककरौली क्षेत्र से सूचना दी गयी कि ग्राम चौरावाला में दो लड़के एक घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे हैं । यूपी 100 की पीआरवी को जैसे ही यह सूचना मिली वह घटना स्थल को रवाना हो गए । तुरन्त पहुँचे पीआरवी कर्मियों ने आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया । पीआरवी ने आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया ।