घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे दो लड़के गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर जिले में पीआरवी 2230 को थाना ककरौली क्षेत्र से सूचना दी गयी कि ग्राम चौरावाला में दो लड़के एक घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे हैं । यूपी 100 की पीआरवी को जैसे ही यह सूचना मिली वह घटना स्थल को रवाना हो गए । तुरन्त पहुँचे पीआरवी कर्मियों ने आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया । पीआरवी ने आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु स्‍थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया ।