धान खरीद के संबन्ध में बैठक संपन्न

            जनपद में हो रही धान खरीद की समीक्षा लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आरएफसी लखनऊ डा0चन्द्र भूषण ने की। समीक्षा में धान खरीद की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होने सभी धान क्रय केन्द्र एजेन्सियों के प्रतिनिधियों की जो खरीद शेष रह गई है उसको पूरा करने हेतु माइक्रो प्लान बनाये और 10 से 15 दिन में अधिक से अधिक धान क्रय कराने के साथ ही धान मिलर्स को भी समय से उपलब्ध करायें।
              समीक्षा में नैफेड, पीसीएफ, एसएफसी, यूपी एग्रो के प्रतिनिधियों को आरएफसी ने निर्देश दिये कि वह अपने खरीद केन्द्रों पर लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद कराना सुनिश्चित करें और निरन्तर अपने केन्द्रों का भ्रमण करते रहे एवं जिन केन्द्रों पर किसानों का धान लेने में लापरवाही बरती जा रही हो वहां के केन्द्र प्रभारियों पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, डिप्टी आरएमओ सहित सभी क्रय एजेन्सियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।