सरकार की मंशानुसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा कम्बल वितरणः- श्री खरे

               तहसील सदर की विधान सभा गोपामऊ, साण्डी व हरदोई के ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यन्त गरीब एवं असहाय लोगों को सहायता प्रदान करने हेतु कम्बल वितरण समारोह का आयोजन तहसील सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायिका ने तहसील अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार शासन की मंशानुरूप गरीब पात्र व्यक्तियों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए चयन किया गया है और आगे भी इसी तरह सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिलाते रहेगें ।
             जिलाधिकारी ने कम्बल वितरण समारोह में आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में गरीब एवं असहायों को राहत पहुंचाने के लिए शासन स्तर से प्राप्त कम्बलों का वितरण प्रदेश सरकार की मंशानुसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है और सभी नगर पालिका परिषदों आदि के मुख्य मुख्य चौराहों, बस व रेलवे स्टेशनों पर लगभग 400 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गयी है। समारोह में आये हुये भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायिका, जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि आज के समारोह में 200 गरीब असहायों को कम्बल वितरण किया गया।