केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि एन डी ए सरकार गौरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले तीन वर्ष में गौरक्षा के लिए कई प्रभावी कदम उठाये हैं। वे राज्यसभा में गौ रक्षा पर निजी सदस्य विधेयक पर हुई संक्षिप्त बहस में उत्तर दे रहे थे। पशुधन को देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र लगाये गये हैं।