पद्मावती अब ‘पद्मावत’ के नाम से प्रदर्शित हो सकेगी । केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के बारे में कहा कि इसका नाम ‘पद्मावत’ होना चाहिए । कुछ परिवर्तनों के साथ सीबीएफसी ने इसे मंजूरी देने का फैसला किया है । बोर्ड फिल्म को प्रमाणपत्र तभी देगा जब उसमें वांछित परिवर्तन कर दिये जाएंगे ।
प्राप्त सूचना के अनुसार श्री भंसाली और निर्माता इन परिवर्तनों पर सहमत हैं । कहा गया है कि यह फिल्म ऐतिहासिक न होकर मलिक मुहम्मद जायसी की कृति पद्मावत पर आधारित है । सीबीएफसी के अनुसार इस फिल्म से जुड़े विवादों को ध्यान में रखते हुए 26 कट लगाए जाएंगे। घूमर गाने में भी बदलाव करने होंगे। फिल्म में शुरुआत में डिसक्लेमर देना होगा कि यह कहानी काल्पनिक है और ‘सती प्रथा’ को बढ़ावा नहीं देती।