मुज़फ्फरनगर – यूपी 100 की पी.आर.वी. 2194 को थाना नई मंडी एरिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से एक महिला ने फोन कर बताया कि सुनसान जगह पर उसकी गाड़ी खराब हो गई है और उसे मदद की आवश्यकता है । इस सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंच गयी । पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि महिला रूड़की की रहने वाली है और उसकी गाड़ी के दोनों टायर फट गए है । रात होने से अंधेरे के कारण वह काफी डरी हुई थी । पीआरवी ने गाड़ी मैकेनिक को तलाश कर गाड़ी को ठीक करवाकर उन्हें सकुशल उनके गंतव्य को रवाना किया । महिला ने यूपी 100 की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
Related Articles
खेत में भरे पानी मे दौड़ा करंट, युवक की मौत व महिला झुलसी
October 21, 2018
0
पंपसेट से पानी लगा रही थी महिला की इंजन के पट्टे में फंसकर मौत
December 17, 2017
0
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
November 15, 2018
0