लखनऊ- यूपी 100 की पी.आर.वी. 0489 को थाना काकोरी क्षेत्र से एक कालर ने सूचना दी कि एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें दो लोग घायल हैं । सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची । उसने देखा कि जो व्यक्ति घायल हुआ है वह शराब के नशे में है । वह नशे में मोटरसाइकिल चला रहा था । नशे की हालत में वह सीधे नाले में गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया । वह आगे एक बच्चे को भी बिठाए हुए था । घायल व्यक्ति को सीएचसी काकोरी ले जाया गया जहां से उसे गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया । मोटर साइकिल जिसका नंबर UP32 CU 7148 है, उसे पुलिस चौकी घुरघुरारी तालाब पर दाखिल किया गया है ।
Related Articles
व.पु.अ. बदायूँ ने यातायात माह नवम्बर-2019 के समापन अवसर पर मोटरसाइकिल हेलमेट जागरूकता रैली को किया सम्बोधित
November 30, 2019
0
ट्रेन से गिरकर ट्रेन की चपेट में आया युवक, कट गया दायां पैर
September 20, 2019
0
सड़क दुर्घटना में एक वृद्धा सहित तीन लोग घायल
November 14, 2017
0