हरदोई। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएचएआई 731 लखनऊ हरदोई मार्ग के अंतर्गत जिला हरदोई में ग्राम लालपुर में एनएचएआई 731 व राजस्व टीम द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण में आने वाले किसानों की कृषि भूमि, मकान, परिसंपत्तियों के मुआवजे हेतु दो दिवसीय दिनांक 24 व 25 दिसंबर को पंचायत घर में किया जाएगा, यहां पर किसानों की पत्रावली तैयार की जाएगी। जिसमें किसानों को समय से मुआवजा मिल सके। उक्त जानकारी एनएचएआई के अवर अभियंता अरुण तिवारी ने दी।