प्रसव पीड़ा के चलते गर्भवती को प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया ससुरालीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र सांडी के देवी चौक गांव निवासी विपिन कुमार की 20 वर्ष की पत्नी तारावती जिसे पहला प्रसव होने को था, शनिवार की देर रात अचानक प्रसव पीड़ा हुई । जिस पर परिजन अपने निजी वाहन से प्रसव के लिए सांडी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया । मामले की जानकारी विपिन कुमार ने मृतका के पिता राधे निवासी कसाहा को देने का प्रयास किया, लेकिन पिता को पुत्री की मौत का समाचार नहीं मिल सका । विपिन कुमार ने सूचना पुलिस को दी । गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।