गौसगंज के पास सई नदी किनारे हुआ हादसा, कार खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत

मृतक की फाइल फोटो
            मल्लावां से संडीला रोड पर सई नदी के पास अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई और उसके बाद खाई में गिर गई। जिसमें ड्राइवर जख्मी हो गया और रात भर उसी गाड़ी में पड़ा रहा। सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गाड़ी से बाहर निकाला, तब तक गाड़ी चालक दिलीप की मृत्यु हो चुकी थी । उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।
         कासिमपुर थाना के तेरवा दहिगवां निवासी दिलीप बुधवार को कार से अपने दोस्त के तिलक में शामिल होने मल्लावां कस्बा आया था। जहां से अपने रिश्तेदार कमल को छोड़ने रुकनापुर गया था । देर रात में वहां से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में सई नदी के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद खाई में जा गिरी। सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने ड्राइवर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक ड्राइवर दिलीप की मौत हो चुकी थी। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।

13 फरवरी को हुई थी दिलीप की शादी 


परिजनों के मुताबिक 13 फरवरी को दिलीप की शादी माधौगंज थाना के परखना निवासी निशा के साथ हुई थी। घर में सभी प्रकार की खुशियां थी। अचानक इस हादसे से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।


गाजियाबाद में करता था नौकरी


परिजनों के मुताबिक दिलीप गाजियाबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जिससे पूरे परिवार के पालन पोषण में भी सहयोग करता था। दिलीप की मौत से पूरे परिवार पर आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।