उपजिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां, शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल और मिड डे मील में मिली अनियमितताएं

हरदोई (शाहाबाद)- आज सोमवार को एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने बीआरसी केन्द्र और बीईओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान यहां पर संचालित जूनियर हाई स्कूल में तमाम खमियां पायीं । खामियों के साथ कई अध्यापक भी नदारद थे ।
एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने बीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें उपस्थिति पंजिका, कैशबुक, लेजर बुक तथा भवनों की हकीकत देखी। एसडीएम ने बीआरसी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। बीईओ के अनुपस्थित मिलने पर वहां के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने एसडीएम को बताया कि वह किसी काम से हरदोई गये हुए है । इसके उपरांत यहां पर संचालित जू.हा. स्कूल में एसडीएम ने मिड डे मील की हकीकत जानी। जिसमें 21 से 29 जनवरी तक मिड डे मील नहीं बनाया गया। जबकि 23 जनवरी को बच्चों की उपस्थिति के बाद भी मिड डे मील रजिस्टर में बच्चों को अनुपस्थित पाया गया। निरीक्षण के दौरान यहां पर पाई गई खामियों को लेकर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। जू.हा. स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश द्विवेदी ने विद्यालय में सफाई कर्मचारी के न आने की भी शिकायत की।