भाजपा सांसद को निरीक्षण में बीमार मिले सरकारी दफ्तर

                 भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कई सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया तो दफ्तर बीमार मिले। सांसद ने अधिकारियों को जहां लताड़ लगाई वहीं मामले में कार्यवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भी लिखने की बात कही है।
                 सदर सांसद अंशुल वर्मा अचानक लखनऊ रोड स्थित दूरसंचार विभाग आफिस जा पहुंचे। जहाँ उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर देखे जिसमें काफी खामियां पाई । जिसको लेकर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। फिर वो यंत्र कक्ष पहुंचे जहाँ बीएसएनएल की स्पीड को लेकर एसडीओ से जानकारी ली। एसडीओ से वहाँ आ रही स्पीड जाननी चाही तो वो काफी देर तक नहीं बता पाए। ये एस.डी.ओ. 10 वर्ष से विभाग में कार्यरत हैं । इस विभाग की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। पिछले 1 साल से टी.ए.सी. की बैठक नहीं हुई और न ही सरकार की कोई भी योजना को पब्लिक किया जा रहा है। सांसद ने फटकार लगाई और कार्यवाही के लिए कहा। इस निरीक्षण के दौरान टी.डी.एम. और अधिकारीगण मौजूद थे।
              इसके बाद सदर सांसद अचानक जिला अस्पताल पहुंचे यहाँ कई दिनों से जनता की शिकायत आ रही थी कि जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर दवाएं बाहर के लिए लिख रहे हैं जो काफी महंगी होती है। जिसको लेकर सांसद ने अचानक अस्पताल में छापा मारा । दवाएं बाहर लिखा जाना सत्य पाया गया। डॉक्टर और फार्मासिस्ट की मिली भगत से दवाएं बाहर से मंगाई जाती हैं । जिसको सांसद ने अपने हाथों से पकड़ा । इसके बाद सांसद रेलवे स्टेशन पहुचे जहाँ उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप चल रहे विकास कार्य को देखा। जिसमें स्टेशन पर सारे वॉटर कूलर खराब मिले और बन रही नवीन बिल्डिंग में घटिया मसाला और पीला ईंट लगाई जा रही थी, जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरन्त कार्य बंद करा दिया और मसाले को जांच के लिए भेज दिया।