बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सहसवान से विकासखण्ड सहसवान का औचक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण में कोई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। डीएम ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है ।