पिकअप व बाइक मे भिडंत, सात माह की बच्ची की मौत

                  हरपालपुर- कटरा-बिल्हौर हाइवे मार्ग पर शेखपुर गांव के पास गंगा स्नान कर वापस आते समय पिकअप व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक सात महीने की बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। पिकअप सवार 13 लोग घायल हो गए है। जिसमें छः लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
                   थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर शेखपुर गांव के पास मंगलवार की शाम पांचाल घाट फर्रुखाबाद से गंगा स्नान कर अपने घर हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव  वापस आ रहे थे। तभी सामने बाइक में पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार नीर भान की सात माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।नीरभान की पत्नी उषा 35 व उनके देवर दान सिंह पुत्र रघुराई गांव मानगढ़ थाना अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर व उनके रिश्तेदार सरियापुर थाना बिलग्राम निवासी रोहित पुत्र बादशाह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके से ही जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। पिकअप पलटने से गया प्रसाद 27 पुत्र बाबू सिंह,फूलमती 40 पत्नी तबले कुलदीप 12 पुत्र तौले, अनीता 35 पत्नी सुशील कुमार, व उनके पुत्र अमन 2 वर्ष अभिषेक 11वर्ष, पुत्री प्राची 8,शिवानी 10,मुन्नी 40 पत्नी अंकित,उनकी पुत्री आराधना 2 वर्ष घायल हो गए।जिसमें फूलमती कुलदीप और अनीता को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी श्रद्धालु पांचाल घाट फर्रुखाबाद से गंगा स्नान कर ककरा गांव अपने घर वापस जा रहे थे।दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलो को अस्पताल भिजवाया।