रेलवे ट्रैक पर मिला एक अज्ञात युवक का शव

                देवगनपुर फाटक के आगे रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा पाया गया। रेल प्रशासन ने सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस को मेमू भेजा । इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जा कर शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है। काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
              बालामऊ जंक्शन से देवगनपुर फाटक की ओर पोल संख्या 1106 1105 के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा पाया गया। रेल कर्मचारियों ने ट्रैक पर पड़े शव को देखकर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने इलाकाई पुलिस को मेमो भेजा । मेमो पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त के प्रयास किए हैं । प्रभारी कोतवाल सर्वेश कुमार ने बताया कि युवक का रंग गेहुंआ है । शरीर पर शर्ट व सिलेटी रंग की पैंट पहने है । युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं ।