हरदोई:- अनीता देवी पत्नी लाल चन्द्र निवासी देवाना थाना पश्चिम शरीरा तहसील मंझनपुर जिला कौशाम्बी का भाई घनश्याम उम्र 25 वर्ष पुत्र स्व0 हरिशचन्द्र मधुमक्खी पालन का निजी व्यवसाय हरदोई जिले के मल्हेरा सण्डीला में करता था। साथी शीलू व सन्तोष कटिहार की भी अहिरावां से थोड़ा आगे मधुमक्खी पालन की साइट है।
दिनांक 03-11-20 को अनीता के भाई को मोटर साइकिल से शहद निकलवाने के लिए ले गये थे, शाम 6 बजे साइकिल देकर कहा आप अपनी साइट में जाइये और उसके बाद अहिरावां पहुँचते ही पीछे से मोटर साइकिल से एक्सीडेन्ट कर दिया गया, टक्कर लगने से गम्भीर घायलावस्था में एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ केन्द्र कोथावां ले जाया गया वहाँ डॉक्टरों ने जिला अस्तपताल हरदोई के लिए रिफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान रात 11 बजे उसकी मृत्यु हो गयी थी।
अनीता का कहना है कि मेंरे मृतक भाई का शीलू व सन्तोष कटिहार के पास 50 डिब्बे डिवीजन के रखे हैं और सुनील कटिहार जो कि शहद खरीदता है पिछले साल जो शहद लिया था उसका पैसा अभी तक दिया नही है। फोन से बातचीत में मेरे भाई ने यह बाते बताई थी। ये तीनो साथी यह बात जानते थे कि घर में घनश्याम के माँ-बाप की बचपन में ही मृत्यु हो गयी थी और दूसरा कोई भाई नहीं है। सिर्फ मैं और मेरी एक बहन है । जिसका फायदा उठाकर मधुमक्खी हड़पने एवं पुराना पैसा न देना पड़े। इसलिये इन तीनो साथियों द्वारा साजिसन मेरे भाई की हत्या करा दी गयी है मामले का खुलासा करने के लिए हरदोई जिले के कछौना कोतवाली पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।