ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

भाई के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार करने जा रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव बिहार मजरा गौरा निवासी हरीराम पाल के पुत्र राजू की सोमवार को शादी है। अपने भाई की शादी के लिए समान खरीदने के लिए रविवार को कस्बे में बाइक पर अपने भाई बलवीर के साथ बाजार करने जा रही थी। बिल्हौर कटरा मार्ग रेलवे फाटक 66 बी के निकट बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में  आ गई। बाइक पर सवार रीतू 34 वर्ष पत्नी जयपाल निवासी जनेहरा थाना सुरसा गिर गई। पीछे से जा रहे ट्रक का पहिया महिला के सिर पर से निकल गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गांव वालों ने बताया रीतू अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। मृतका के एक पुत्र व पुत्री है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने जाम हुए मार्ग को खाली कराया।