मामूली बात को लेकर एक दबंग आरपीएफ के सिपाही ने एक ऑटो चालक को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। शाहाबाद सीएचसी से ऑटो चालक को गम्भीर हालात में जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली के कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी रामजी 23 पुत्र लल्लन निवासी मोहल्ला कटरा शाहाबाद के आंझी से एक सवारी को छोड़कर वापस आ रहा था । आंझी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पर जाम लगा था । बताया जाता है कि इसी बीच आरपीएफ पोस्ट आंझी में तैनात एक सिपाही आ गया और जाम देख वह गुस्से में लाल-पीला हो गया ।
सिपाही ने आव देखा न ताव और ऑटो चालक को जमकर डंडे से पीटा । सिपाही की पिटाई से चालक को खून की उल्टी होने लगी जिससे सिपाही के हाथ-पांव फूल गए और उसको छोडक़र वह भाग निकला । घायल युवक को सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है ।