- खाद्य विभाग के सहारे चल रहा था कारोबार
- छापे के दौरान खाद्य विभाग के एक कर्मचारी को एसडीएम ने भगाया
- कर्मचारी की भूमिका छापे के दौरान भी रही सन्दिग्ध
- फैक्ट्री मालिक व उसके पुत्र को लिया गया हिरासत में ।
हरदोई के सण्डीला में खाद्य विभाग के रहमोकरम पर चल रही खाद्य तेल की दो फैक्ट्रियों में एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई । जिसमें भारी मात्रा में मिलावटी सरसों का तेल पाया गया । अधिकारियों द्वारा नमूने लिए गए । इस दौरान एक फैक्ट्री के मालिक व उसके बेटे को जहां हिरासत में लिया गया वहीं छापेमारी के दौरान एक खाद्य विभाग के कर्मचारी की भूमिका सन्दिग्ध मिलने पर एसडीएम ने कार्यवाही के दौरान उसे भगा दिया ।
डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर एसडीएम सण्डीला आशीष सिंह ने खाद्य विभाग की टीम ने पुरानी गल्ला मंडी में स्थित एक तेल मिल पर छापा डाला । वहाँ से 113 टिन तेल व राइस ब्रांड के 2 ड्रम तथा सील करने वाले ढक्कन बरामद किये । मिल में संचालक नहुष व उनके पिता गिरीश मिले । तेल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया तथा मिल को सील कर दिया गया । पूछताछ के लिये मिल के संचालक व नहुष व उनके पिता गिरीश को थाने ले जाया गया है ।
मिल में 15 लीटर के 97 कंटेनर राइस ब्रॉन, 15 लीटर के 16 कंटेनर सरसों तेल बरामद हुआ। 260 खाली टिन व टिन को सील करने वाले ढक्कन भी बरामद हुए । मौके पर मौजूद नहुष व उनके पिता गिरीश ने बताया कि वे तेल बेचने का काम करते है । परन्तु एसडीएम के गले से यह बात नहीं उतर रही थी कि इतनी मात्रा में राइस ब्रांन तेल मिल में लाकर क्यों रखा गया था । मौके पर एसडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तेल के नमूने को लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा दिया है ।