- बाइक पुल पर खड़ी कर नहर में कूदा था युवक
- मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं,पिहानी इलाके का मामला
- खीरी जिले के मैगलगंज थानाक्षेत्र के औरंगाबाद निवासी शेर मोहम्मद का है शव
हरदोई– पिहानी इलाके में रविवार को नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव सोमवार की दोपहर को करीब एक किमी दूर नहर से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत को लेकर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे थे।
रविवार से ही शेर मोहम्मद के परिजन उसका शव नहर में तलाश रहे थे। नहर में पानी अधिक होने से शव का कोई पता नही चल पा रहा था। करीब 27 घंटे बाद उसका शव नहर में तैरता हुआ मिला। दरअसल खीरी जिले के मैगलगंज थानाक्षेत्र के औरंगाबाद निवासी शेर मोहम्मद अपने भाई को फोन करने के बाद दमगड़ा पुल के पास नहर में कूद गया था। मृतक के बड़े भाई मो रफी ने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए कहा था कि उसने फोन पर बाइक और मोबाइल ले जाने को कहा था। युवक ने आखिर यह कदम क्यों उठाया,अपने घर से इतनी दूर उसने दमगड़ा आकर आत्महत्या क्यों की जैसे सवाल लोगों की जुबान पर थे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।