सफाई कर्मी का शव देशी शराब ठेका के पास पड़ा मिला, सेल्समैन दूकान बंद कर भागा

                मल्लावां- नगर पालिका मे तैनात संविदा सफाई कर्मी का शव देशी ठेका के पास पडा मिला । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया है।
            कस्बे के पढान टोला चुंगी नं 2निवासी राजेश(35)शनिवार की सुबह पाॅच बजे कस्बे मे सफाई करने गया था। और घर वापस न पहुचने पर परिजनो ने इधर उधर खोजा ।जानकारी होने पर मुद्दीपुर नयी बस्ती रोड के किनारे खेत मे रखी लोही की दुकान मे देशी ठेका है जो लाला बाजार के नाम से है ।शाम पाॅच वह मृत पडा मिला ।जिसकी सूचना कोतवाली मे दी ।जिसपर पहुची पुलिस ने जाॅच पडताल कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वही सेल्समैन ठेका बंद कर भाग गया। इस बावत कोतवाल आर पी सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था । शरीर पर कोई चोट के निशान नही थे। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।