8 फीट की गहराई में आलू से भरा ट्रैक्टर ट्राली सहित गिरा, दबकर किसान की मौत

पाली थाना क्षेत्र में कन्हाई गांव के पास आलू से भरा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 8 फीट की गहराई में खाई के अन्दर  गिर कर पलट गया। इसमें किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। इस हादसे को देख कर हर किसी का दिल का  दहल गया।
 लोनार थाना के रामपुर निवासी राजकुमार अपने गांव के ही इंद्रपाल का ट्रैक्टर ट्राली से आलू लादकर फर्रुखाबाद आलू मिल जा रहा था।इसी बीच रास्ते में पाली थाना के कन्हारी गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब आठ फिट की गहराई में करीब 8 फीट की गहराई में खाई के अंदर गिरकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे राजकुमार की दबकर मौत हो गई।वही ड्राइवर इंद्रपाल जख्मी हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची यहां पर जेसीबी बुलवाकर ट्रैक्टर को खाई से बाहर निकाला गया। परिजनों के मुताबिक राजकुमार के चार पुत्र श्यामवीर हरिनाथ सर्वजीत मधुर पाल हैं राजकुमार है। तीन भाइयों में बड़ा था खेतीकिसानी करके अपने परिवार की परवरिश करता था राजकुमार की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।