- ठेलिया से बाइक टकराने से हुआ हादसा,
- भतीजा हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती,
- शहर कोतवाली पुलिस की लापरवाही, दो घण्टे बाद भी नहीं लिया शव ।
हरदोई में शहर कोतवाली पुलिस ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी। हादसे में मृत युवक का शव सुपुर्दगी में लेने के लिए दो घण्टे तक अस्पताल कर्मी को बैठाए रखा । उसके बाद बिना सुपुर्दगी लिए चलता कर दिया जिससे परिजन शव लेकर घर चले गए।
दरअसल मामला टड़ियावां थाना इलाके का है। यहां के अहिरोरी निवासी नीरज 22 पुत्र प्रभु अपने भतीजे सोनू पुत्र संतराम जो बीए प्रथम वर्ष का छात्र है को लेकर बाइक से उसको परीक्षा दिलाने उसके परीक्षा केंद्र फरदापुर जा रहा था। टड़ियावां थाना क्षेत्र में ही पंचायत घर के पास उसकी बाइक ठेलिया से टकरा गई । जिसके चलते दोनों घायल हो गए तो जिला अस्पताल लाये गए । जहां चिकित्सक ने नीरज को मृत घोषित कर दिया । जबकि उसके भतीजे को इलाजे के लिए भर्ती कर लिया। शव के मामले की सूचना अस्पताल कर्मी पुलिस को देने शहर कोतवाली गए । लेकिन लापरवाही की हद देखिये कि शव लेने से पुलिस ने न सिर्फ मना कर दिया बल्कि अस्पताल कर्मी को दो घण्टे तक बैठाए रखा। मामले में अभी अधिकारियों ने मौन साध रखा है।