एसएससी परीक्षा घोटाले के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ : जी.पी.ओ. गांधी प्रतिमा पर रोजगार बचाओ अभियान की तरफ से छात्रों ने एसएससी परीक्षा घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया । एसएससी के अभ्यर्थियों के समर्थन में छात्रों ने संपूर्ण प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग की ।

बता दें कि दिल्ली में छात्र होेली बिना मनाए हफ्ते भर से प्रदर्शन कर रहे हैं । लेकिन सरकार पर जूं नहीं रेेंग रही । इनके मसलों को सुलझाने के बजाय सरकार टॉयलेट, वॉटर सप्लाई और इंटरनेट सुविधाएं बंद कराने में जुटी रही ।

आखिरकार दबाव में आकर सरकार ने सीबीआई जांच का आश्वासन तो दिया है लेकिन छात्र इस आश्वासन को लिखित तौर पर ही स्वीकार्य करने को तैयार हैं, क्योंकि उन्हें अब मौखिक आश्वासन पर भरोसा नहीं रहा । साथ ही छात्रों ने अपनी मांगों सरकार के सामने रख दिया है और कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे ।
इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए रोजगार बचाओ अभियान के संयोजक सुधांशु बाजपेयी ने कहा कि भाजपा सरकार में भारत के इतिहास की सबसे बङी नौकरियों में कटौती की गयी। जो थोड़ी बहुत नौकरियां निकालीं भी जा रहीं, उनमें बङे पैमाने पर भ्रस्टाचार जारी है, एसएससी घोटाला इसका सबसे बङा उदाहरण है। व्यापम से लेकर एस एस सी घोटाले तक विरोध करने वालों को उत्पीड़ित करने से लेकर हत्याएं तक की जातीहैं, जबकि दोषियों को बचाने का सरकार हरसंभव प्रयास करती दीखती है।लेकिन इस बार छात्र ऐसा होने नहीं देंगे, सरकार जांच का लिखित आदेश दे, जांच करवाकर निश्चित समय में नियुक्तियां पूरी करने की गारंटी करे।
छात्रनेत्री पूजा शुक्ला ने कहा कि सरकार चुनाव में तो एक करोड़ नौकरी का वायदा करती है , परन्तु जब नौजवान नौकरी मांगते हैं तो सरकार बेशर्मी से कहती है पकौड़ा बेचो, भीख मांगों। ऐसा कहकर सरकार ने देश के छात्रों नौजवानों का अपमान किया है,छात्र नौजवान ऐसी बेशर्म-बदजुबान सरकार को 2019 में औकात जरूर बतायेंगे।

इस मौके पर छात्रनेता महेंद्र यादव, छात्रनेता सतीश शर्मा, तुषार त्रिपाठी, राजू यादव, आकिल खान, राहुल आनंद, मो. सलमान, वंशराज आदि प्रदर्शन में मौजूद रहे ।