त्रिपुरा में मुख्यमन्त्री के लिए दल नेता का चयन हो गया है । राज्य के भाजपा अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा । राज्य के इतिहास में भाजपा पहली बार सत्ता में आयी है । अभी तक राज्य की बागडोर कॉन्ग्रेस और वामपंथियों के हाथ ही रही है । देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व के आगे समूचा राजनैतिक परिदृश्य श्रीहीन दिखाई दे रहा है ।
भाजपा एक के बाद एक जीत के बूते लगभग देश के दो तिहाई हिस्से पर शासन कर रही है । अगरतला में आज भाजपा और उसके सहयोगी गठबंधन आई पी एफ टी के नवनिर्वाचित सदस्यों की एक बैठक में श्री देब को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया । जिश्नू देबबर्मन को बैठक में उप-मुख्यमंत्री बनाये जाने का भी फैसला किया गया ।