फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युएल मैक्रों आज से भारत की चार दिन की यात्रा पर

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युएल मैक्रों भारत की चार दिन की यात्रा पर आज रात नई दिल्‍ली आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और श्री मैक्रों के बीच कल आपसी हितों पर विचार-विमर्श किया जाएगा ।

फ्रांस के राष्‍ट्रपति की यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दों पर चर्चा होगी। इस यात्रा का उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय आर्थिक, राजनीतिक और रणनीतिक पक्षों को मजबूती प्रदान करना है। भारत और फ्रांस के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए जाएंगे। भारत में निवेश करने वाले देशों में फ्रांस नौवां सबसे बड़ा निवेशक है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और श्री मैक्रॉन अंतर्राष्‍ट्रीय सौर सहयोग के आधार सम्‍मेलन की सह अध्‍यक्षता भी करेंगे। इस दौरान भारत और फ्रांस के मुख्‍य कार्यकारियों के फोरम की भी बैठक होगी।