रात से गायब सात साल की बालिका का खेत मे मिला शव, रेप के बाद हत्या

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जुटाए साक्ष्य, मासूम बालिका के साथ हैवानियत के बाद हुई वारदात से सनसनी

             टड़ियावां इलाके में एक सात साल की मासूम बालिका के साथ हैवानियत की गयी उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। मासूम रात से घर से गायब थी। सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गयी।पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
             हैवानियत व मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना है हरदोई के टड़ियांवा थाना क्षेत्र की है। यहां एक सात साल की बालिका का शव स्कूल के बाहर एक खेत मे तब पड़ा पाया गया जब उसका पिता बालिका को ढूंढने निकला। दरअसल एक पिता रात को अपने खेत मे चला गया था और सुबह जब वापस आया तो अपनी 6 साल की पुत्री को गायब देखा जिसके बाद वह तलाश में जुट गया और खेत मे शव देखा।
            जब गायब बालिका का शव को खेत से बरामद हुआ तो चीख पुकार मच गई। बालिका के शरीर पर खून के निशान देख परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया है। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लिया। बालिका की हत्या की गई थी और उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके के साक्ष्य जुटाए। एएसपी निधि सोनकर ने बताया जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।