जिले की अहिरोरी व टोडरपुर में हुए ब्लाक प्रमुख पद पर चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए । इसे लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।
बता दें कि टोडरपुर ब्लॉक में कुल 92 वोट पड़े। जिसमे भाजपा समर्थित रामबाबू त्रिवेदी को 54 व सपा के राकेश अवस्थी को 32 वोट मिले जबकि 6 वोट अनवैलिड हो गए। जिससें भाजपा प्रत्याशी रामबाबू त्रिवेदी को 22 मतों से ब्लॉक प्रमुख के लिये विजयी घोषित किया गया। उधर अहिरोरी ब्लॉक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिवरतन विजयी घोषित किये गए। उन्हें 40 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 13 वोट वहीं 29 वोट अनवैलिड हो गए।